Chandigarh News: ईवी अपनाने में चंडीगढ़ सबसे आगे, दूसरे नंबर पर गोवा

खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: ईवी अपनाने में चंडीगढ़ सबसे आगे, दूसरे नंबर पर गोवा
Published : Mar 9, 2024, 1:30 pm IST
Updated : Mar 9, 2024, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh leads in electric vehicle EV adoption News In Hindi Goa at second place
Chandigarh leads in electric vehicle EV adoption News In Hindi Goa at second place

शहर में 11,315 ईवी बिक चुके हैं।

Chandigarh News: शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ईवी अपनाने में पूरे देश में चंडीगढ़ सबसे ऊपर है। जनवरी-फरवरी 2024 में शहर में बिके कुल वाहनों में 15.66 फीसदी इलेक्ट्रिक थे, जबकि जनवरी महीने का राष्ट्रीय औसत सिर्फ 6.1 फीसदी है। कई राज्यों में ईवी को अपनाने की दर एक तो किसी में दो फीसदी है। चंडीगढ़ के बाद 11.85 फीसदी के साथ गोवा दूसरे नंबर पर है।

केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के ईवी-रेडी इंडिया डैशबोर्ड के जनवरी माह और वाहन डैशबोर्ड के फरवरी व मार्च के आंकड़ों के अनुसार शहर के लोग तेजी से ईवी अपना रहे हैं। शहर में 11,315 ईवी बिक चुके हैं। इसमें 3,375 बाइक, 1518 कारें, 4976 तीन पहिया (सवारी) और 1326 सामान ढोने वाले तीन पहिया वाहन हैं। जनवरी 2024 में 562 ईवी बिके हैं। इसमें 109 कारें, 118 बाइकें, अन्य सभी तिपहिया वाहन हैं। चारपहिया ई-वाहनों की बिक्री चार महीने में दोगुनी हो गई है।

सितंबर 2023 में 3.66 फीसदी की दर से ई-चार पहिया वाहन बिक रहे थे, जो अब 6.39 फीसदी हो गई है। वहीं, शहर के लोग 8.08 की दर से ई-दोपहिया वाहनों को अपना रहे हैं। फरवरी में 465 ईवी बिके हैं। अच्छी बात है कि शहर में अब जितने भी सवारी वाले तीन पहिया वाहन बिक रहे हैं, वो 100 फीसदी इलेक्ट्रिक है। आंकड़ों के अनुसार शहर में ईवी अपनाने की ओवरऑल दर करीब 15.66 फीसदी है, जो धीरे-धीरे बढ़ रही है। डैशबोर्ड ने शहर में हर महीने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में वर्ष 2030 तक नौ गुना वृद्धि का अनुमान लगाया है। अनुमान है कि शहर में अभी जो हर महीने 500 से 600 ईवी बिक रहे हैं, वो तक 5224 तक पहुंच सकते हैं।

 महीने के अंत तक 53 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन होंगे शुरू

शहर में काफी कम पब्लिक चार्जिंग स्टेशन चालू स्थिति में हैं लेकिन 31 मार्च तक प्रशासन ने 53 चार्जिग स्टेशन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। वीरवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इसकी घोषणा की। कहा कि इससे लोगों को काफी लाभ होगा। चंडीगढ़ में पूरे देश में सबसे कम सार्वजनिक चार्जिग शुल्क है। यह 3.6 रुपये प्रति किलोवाट है, जो राष्ट्रीय औसत 13.74 रुपये/किलोवाट से 73 प्रतिशत कम है। डैशबोर्ड के आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र में 2700 और दिल्ली में 1815 चार्जिंग स्टेशन हैं। ये पूरे देश में सबसे ज्यादा है। तमिलनाडु देश के ई-दोपहिया मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में उभरा है और ई-तीन पहिया में तेलंगाना अग्रणी है, की है, महाराष्ट्र ई-चारपहिया और गुजरात बैटरी बनाने में अग्रणी है।

(For more news apart from Chandigarh leads in electric vehicle EV adoption News In Hindi Goa at second place , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM