Chandigarh News: लोहगढ़ में बन रहे बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए 26 लाख रुपये का योगदान
Published : Jul 13, 2025, 6:48 pm IST
Updated : Jul 13, 2025, 6:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Contribution of Rs 26 lakh for the Baba Banda Singh Bahadur memorial being built in Lohgarh news in hindi
Contribution of Rs 26 lakh for the Baba Banda Singh Bahadur memorial being built in Lohgarh news in hindi

ट्रस्ट के नाम दान के चेक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपे गए

Chandigarh News In Hindi: चंडीगढ़,  सिख विरासत के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देते हुए, तीन व्यक्तियों ने लोहगढ़ स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट को कुल 26 लाख रुपये का दान दिया।

चंडीगढ़ में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल को औपचारिक रूप से दान के चेक सौंपे गए। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. प्रभलीन सिंह, जो ट्रस्ट के कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, भी उपस्थित थे।

इस नेक कार्य में सहयोग देने के लिए आगे आए दानदाताओं में एचबीएस और स्पेस फाइव आर्किटेक्ट ग्रुप के निदेशक श्री हरकरण सिंह बोपाराय, जिन्होंने 11 लाख रुपये का योगदान दिया, एक निर्माण समूह के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, जिन्होंने 10 लाख रुपये का दान दिया। 10 लाख रुपये और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य एवं वड़ैच होम्योपैथिक क्लिनिक, पेहोवा के संस्थापक डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने 5 लाख रुपये का योगदान दिया।

उल्लेखनीय है कि लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण, भारत में प्रथम संप्रभु सिख शासन की स्थापना करने वाले पूजनीय सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के अद्वितीय साहस और बलिदान की स्मृति में, फाउंडेशन ट्रस्ट के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस स्मारक का उद्देश्य उनकी वीरता का प्रतीक बनना और भारतीय इतिहास के इस महान व्यक्तित्व की विरासत को संरक्षित करके भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है।

(For More News Apart From Contribution of Rs 26 lakh for the Baba Banda Singh Bahadur memorial being built in Lohgarh News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM

FBI ने पंजाब के SHO को बनाया निशाना, गुरिंदरजीत नागरा अमेरिकी कोर्ट में नामज़द, जग्गू भगवानपुरिया के साथ लिंक का आरोप

08 Jul 2026 3:03 PM

कांग्रेस में मचे घमासान पर राजा वारिंग की सफाई, चन्नी, बाजवा और राणा गुरजीत को लेकर कही बड़ी बात

07 Jul 2026 3:34 PM

निहंग सिंह पहुंचे उत्तराखंड, सुरक्षा बलों ने गुरुद्वारा साहिब को घेरा, इंटरनेट सेवाएं बंद

21 Jun 2026 12:59 PM

\'फेक वीडियो बनाकर पंथ को गद्दार बना रहे हैं\'- CM मान का बड़ा दावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Jun 2026 6:45 PM

पंजाब के दूध में \'सफेद जहर\': FDA की छापेमारी से मिलावट का राज खुला! स्वास्थ्य मंत्री की सख्त कार्रवाई

21 May 2026 3:17 PM