पंजाब : लुधियाना में डकैती मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

पंजाब : लुधियाना में डकैती मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
Published : Jun 14, 2023, 2:06 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 2:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Five people arrested in Ludhiana robbery case
Punjab: Five people arrested in Ludhiana robbery case

सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया था और 8.49 करोड़ रुपये नकदी लेकर फरार हो गए थे।

चंडीगढ़ : लुधियाना में 8.49 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में पांच लोगों को पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. कुछ हथियारबंद लुटेरों ने 10 जून को लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर इलाके में स्थित सीएमएस सिक्योरिटीज के कार्यालय में सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया था और 8.49 करोड़ रुपये नकदी लेकर फरार हो गए थे।

सीएमएस सिक्योरिटीज नगदी प्रबंधन सेवा कंपनी है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि डकैती के इस मामले का खुलासा कर लिया गया है।

उन्होंने एक ट्वीट में बताया, “लुधियाना पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस की मदद से एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए कैश वैन डकैती मामले का 60 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर लिया है। अपराध में शामिल 10 आरोपियों में से पांच मुख्य आरोपियों को पकड़ कर बड़ी राशि बरामद कर ली गई है। जांच जारी है।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM