Weather News: अगले 48 घंटों में इन राज्यों में बदलेगा मौसम, जाने मौसम विभाग का अनुमान

खबरे |

खबरे |

Weather News: अगले 48 घंटों में इन राज्यों में बदलेगा मौसम, जाने मौसम विभाग का अनुमान
Published : Jun 16, 2024, 3:54 pm IST
Updated : Jun 16, 2024, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Weather will change in Chandigarh in next 48 hours news in hindi
Weather will change in Chandigarh in next 48 hours news in hindi

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा घंटे चलने की संभावना है ।

Weather News In Hindi: हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 जून को छिटपुट स्थानों पर और 19 से 21 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और पंजाब में 17 जून को छिटपुट स्थानों पर और 18 से 21 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

उपरोक्त के प्रभाव में 18 से 20 जून को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा (गति 30-40 किमी प्रति) घंटे चलने की संभावना है । दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के के बीच बना हुआ है। जबकि चंडीगढ़ सहित उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 44-45 डिग्री सेल्सियस है।

अगले 03 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद 02-03°C की गिरावट होनेकी संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा और पंजाब के हिस्सों में अगले 2-3 दिनों केदौरान अधिकतम तापमान 4 6-47 डिग्री सेल्सियसके आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह, चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

16 से 18 जून 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर जारी रहने की प्रबल सम्भावना है। इस अवधि के दौरान हरियाणा और पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट स्थानों पर अति ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है जहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 46- 47 डिग्री सेल्सियसतक पहुंच सकता है। अगले 02 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट स्थानों पर ऊष्ण रात्रि की स्थिति होने की संभावना है।

(For more news apart from Weather will change in Chandigarh in next 48 hours News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM