बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद शिअद नेता चरणजीत सिंह अटवाल ने 'नैतिक आधार' पर छोड़ी पार्टी

खबरे |

खबरे |

बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद शिअद नेता चरणजीत सिंह अटवाल ने 'नैतिक आधार' पर छोड़ी पार्टी
Published : Apr 19, 2023, 6:38 pm IST
Updated : Apr 19, 2023, 6:38 pm IST
SHARE ARTICLE
SAD leader Charanjit Singh Atwal quits party on 'moral grounds' after son joins BJP
SAD leader Charanjit Singh Atwal quits party on 'moral grounds' after son joins BJP

कुछ दिन पहले उनके पुत्र इंदर इकबाल अटवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पुत्र इंदर इकबाल अटवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। भाजपा ने हाल ही में अकाली दल छोड़ने वाले इंदर इकबाल सिंह अटवाल को पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

चरणजीत सिंह अटवाल वर्ष 2004 से 2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे। वह एक समय पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी माने जाते थे। चरणजीत सिंह अटवाल (86) ने कहा कि बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने नैतिक आधार पर शिअद छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा, "मैंने अकाली दल को पत्र लिखा है कि मैंने आज प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे बेटे इंदर इकबाल सिंह और जसजीत सिंह और मेरे भतीजे सुखजिंदरजीत सिंह अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।”

उन्होंने कहा, “दूसरी बात यह है कि मेरा बड़ा बेटा इंदर इकबाल सिंह जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार है। नैतिक रूप से मुझे लगता है कि अकाली दल को छोड़ना जरूरी था।” जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराये जा रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM