पद्मश्री डॉ. रतन सिंह जग्गी को ज्ञान रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

खबरे |

खबरे |

पद्मश्री डॉ. रतन सिंह जग्गी को ज्ञान रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित
Published : May 20, 2023, 3:48 pm IST
Updated : May 20, 2023, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Padma Shri Dr. Ratan Singh Jaggi honored with Gyan Ratna Award
Padma Shri Dr. Ratan Singh Jaggi honored with Gyan Ratna Award

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. रतन सिंह जग्गी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए दिया गया।

चंडीगढ़ - पंजाब यूनिवर्सिटी के 70वें दीक्षांत समारोह ( convocation) के मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पीएचडी अभ्यर्थियों को डिग्रियां बांटी। समारोह के दौरान प्रख्यात शिक्षाविद् और सिख विद्वान पद्म श्री डॉ. रतन सिंह जग्गी को ज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि इसी साल मार्च के महीने में डॉ. जग्गी को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

डॉ. रतन सिंह जग्गी को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार दिया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. रतन सिंह जग्गी को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए दिया गया।

90 वर्ष से अधिक उम्र के डॉ. जग्गी हिंदी और पंजाबी के प्रख्यात विद्वान हैं और गुरमत और भक्ति आंदोलन साहित्य में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। गौरतलब है कि पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई को डॉक्टर ऑफ लॉ की उपाधि से नवाजा गया था. इसके अलावा यहां मौजूद लेखिका और समाजसेवी सुधा एन मूर्ति को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी-लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM