Delhi MCD Bypoll Result: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में सभी 12 वार्डों के नतीजे जारी, BJP ने 7 वार्डों में दर्ज की जीत

खबरे |

खबरे |

Delhi MCD Bypoll Result: दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में सभी 12 वार्डों के नतीजे जारी, BJP ने 7 वार्डों में दर्ज की जीत
Published : Dec 3, 2025, 2:35 pm IST
Updated : Dec 3, 2025, 2:35 pm IST
SHARE ARTICLE
 BJP Secures 7 seats in Delhi MCD Bypoll elections
BJP Secures 7 seats in Delhi MCD Bypoll elections

AAP ने 3 वार्ड में जीत हासिल की, कांग्रेस को सिर्फ़ 1 सीट मिली

New Delhi: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सात और आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीन सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने संगम विहार-A सीट पर जीत दर्ज की है। 30 नवंबर को हुए मतदान वाले इन 12 वार्डों में से नौ पहले बीजेपी के पास थे और बाकी आम आदमी पार्टी के पास थीं।

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के नतीजों के बाद मुख्यंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में जनता को आभार जताया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने हेतु दिल्ली के नागरिकों का हृदयपूर्वक आभार। यह विजय, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन की सामूहिक शक्ति का सशक्त प्रमाण है."

उन्होंने आगे कहा कि उपचुनाव में विजयी सभी बीजेपी उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। दिल्ली के विकास के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, और नॉनस्टॉप काम कर रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वार्ड शमीमर बाग-B (वार्ड नंबर 56) में BJP ने इतिहास रच दिया। इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी की अनीता जैन ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बबीता राणा को 10,101 वोटों के अंतर से हराया। यह सीट रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी; रेखा गुप्ता इससे पहले इसी वार्ड से पार्षद रही थीं। इसी तरह, मुंडका सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने 1,577 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। संगम विहार वार्ड 163-A से कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि इस सीट पर बीजेपी का उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहा।

साल 2022 में 250 वार्ड के लिए हुए MCD चुनाव में 50.47 फीसदी के मुकाबले इस उपचुनाव का वोट प्रतिशत 38.51 प्रतिशत रहा. जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था, उनमें मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं। कुल 51 कैंडिडेट चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 26 महिलाएं और 25 पुरुष थे।

(For more news apart from BJP Secures 7 seats in Delhi MCD Bypoll elections news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM