Delhi EV Policy 2025: दिल्ली सरकार जल्द ला सकती है नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी, होंगे ये अहम बदलाव

खबरे |

खबरे |

Delhi EV Policy 2025: दिल्ली सरकार जल्द ला सकती है नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी, होंगे ये अहम बदलाव
Published : Apr 7, 2025, 5:48 pm IST
Updated : Apr 7, 2025, 5:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi govt may soon bring a new electric vehicle policy News In Hindi
Delhi govt may soon bring a new electric vehicle policy News In Hindi

. नई ईवी पॉलिसी (Delhi Ev Policy 2.0) लागू होते ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले वाहनों पर सख्ती बढ़ जाएगी.

Delhi govt may soon bring a new electric vehicle policy News In Hindi: दिल्ली सरकार जल्द नई ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) पॉलिसी ला सकती है. नई ईवी पॉलिसी (Delhi Ev Policy 2.0) लागू होते ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले वाहनों पर सख्ती बढ़ जाएगी. ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसमें कई अहम बदलाव शामिल हैं:

1. सीएनजी ऑटो रिक्शा (L5N):
    •    15 अगस्त 2025 से नए सीएनजी ऑटो का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
    •    पुराने सभी सीएनजी ऑटो परमिट को ई-ऑटो परमिट में बदला जाएगा।
    •    10 साल से पुराने सीएनजी ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदलना ज़रूरी होगा।

2. दो-पहिया वाहन:
    •    15 अगस्त 2026 से पेट्रोल, डीजल या सीएनजी दो-पहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। यानी आप दिल्ली में कोई नया पेट्रोल  डीज़ल या CNG दोपहिया वाहन नहीं ख़रीद सकेंगे

3. तीन-पहिया माल वाहन (LSN):
    •    15 अगस्त 2025 से डीजल, पेट्रोल या सीएनजी तीन-पहिया माल वाहन का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।

4. चार-पहिया माल वाहन (N1):
    •    सभी कचरा उठाने वाले वाहनों को धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहन में बदला जाएगा।
    •    31 दिसंबर 2027 तक सभी ऐसे वाहन 100% इलेक्ट्रिक होंगे।

5. सिटी बसें (Intra-city):
    •    अब सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही खरीदी जाएंगी।
    •    BS-VI बसें सिर्फ राज्य के बाहर चलने के लिए इस्तेमाल होंगी।

6. निजी कारें:
    •    अगर किसी के पास पहले से दो कारें हैं, तो ।तीसरी कार सिर्फ इलेक्ट्रिक ही खरीदनी होगी, अगर रजिस्ट्रेशन उसी पते पर हो।

अगला कदम:
    •    यह ड्राफ्ट पॉलिसी सभी संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) को भेजी जाएगी।
    •    उनकी सलाह,सुझाव और बदलाव के बाद इसे कैबिनेट में भेजा जाएगा।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM