Arvind Kejriwal New Bungalow: अरविंद केजरीवाल को मिला नया बंगला,अब 95 लोधी एस्टेट होगा आप मुखिया का ठिकाना

खबरे |

खबरे |

Arvind Kejriwal New Bungalow: अरविंद केजरीवाल को मिला नया बंगला,अब 95 लोधी एस्टेट होगा आप मुखिया का ठिकाना
Published : Oct 7, 2025, 1:23 pm IST
Updated : Oct 7, 2025, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Arvind Kejriwal gets a new bungalow in delhi news in hindi
Arvind Kejriwal gets a new bungalow in delhi news in hindi

013 में सत्ता में आने के बाद केजरीवाल ने सरकारी सुविधाओं से दूरी बनाई थी, लेकिन अब टाइप-7-8 के बंगले के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे.

Arvind Kejriwal New Bunglow: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार ने 95 लोधी एस्टेट स्थित टाइप-7 बंगला आवंटित किया है। यह आवंटन दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद हुआ है। केजरीवाल को यह बंगला राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक के रूप में उनके पद के आधार पर दिया गया है। इस बंगले में चार शयनकक्ष, एक हॉल, एक प्रतीक्षालय और एक भोजन कक्ष है, साथ ही दो लॉन भी हैं। केजरीवाल को यह बंगला मिलने के लिए लगभग एक साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। 

htntdh

साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने पर सरकारी बंगले और गाड़ी का उपयोग न करने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि वे एक साधारण जीवन जीने के लिए किराए के मकान में रहेंगे और अपनी सैलरी का केवल एक रुपया नहीं लेंगे। हालांकि, अब उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकारी बंगला आवंटित किया गया है, जो उनके लिए एक नई परिस्थिति है। 

i7tg

AAP नेता ने उस समय दिल्ली के उपनगर कौशांबी, गाजियाबाद में अपनी पत्नी को अलॉट सरकारी अपार्टमेंट से ही अपना कार्यस्थल चलाया. यहां तक कि उन्होंने मेट्रो यात्रा करके अपने कार्यालय तक जाने का नाटकीय प्रदर्शन भी किया. यह कदम उनके सरल और जनता के प्रति समर्पित छवि को दिखाने के लिए किया गया था।

लेकिन समय बदल गया. 2025 में, लगभग एक साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर होने के बाद, केजरीवाल पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में टाइप VIII सरकारी आवास के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में संघर्ष कर रहे थे।

ui7iy

उनके वकील ने कोर्ट में कहा था कि उन्हें टाइप VII या VIII का बंगला मिलना चाहिए, टाइप V पर डाउनग्रेड नहीं किया जा सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई विशेष प्राथमिकता नहीं चाहिए और वे किसी अन्य दल विशेष (जैसे BSP) की तरह नहीं हैं। इस लंबी कानूनी लड़ाई के बाद, अदालत ने केजरीवाल को टाइप 7 बंगला अलॉट करने का आदेश दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM