Jawaharlal Nehru birth anniversary:देश के पहले PM को श्रद्धांजलि,सोनिया गांधी और खड़गे ने प्रथम प्रधानमंत्री को किया नमन

खबरे |

खबरे |

Jawaharlal Nehru birth anniversary:देश के पहले PM को श्रद्धांजलि,सोनिया गांधी और खड़गे ने प्रथम प्रधानमंत्री को किया नमन
Published : Nov 14, 2025, 12:43 pm IST
Updated : Nov 14, 2025, 12:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, Other Leaders Pay Tribute to Jawaharlal Nehru on Birth Anniversary news in hindi
Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, Other Leaders Pay Tribute to Jawaharlal Nehru on Birth Anniversary news in hindi

सोनिया गांधी ने नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

Jawaharlal Nehru's Birth Anniversary: कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और उनके विचारों व राष्ट्र सेवा की भावना को याद किया। (Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, Other Leaders Pay Tribute to Jawaharlal Nehru on Birth Anniversary news in hindi) 

erfetfg

सोनिया गांधी ने नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नेहरू की नीतियों और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों को महत्व देते हुए उन्हें सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.' 

tg56tg

इस मौके पर पार्टी नेताओं ने कहा कि नेहरू का दृष्टिकोण शिक्षा, विज्ञान और आर्थिक विकास में आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। साथ ही उन्होंने कहा कि नेहरू के आदर्शों को अपनाकर ही भारत मजबूत और प्रगतिशील बन सकता है।

tgrgrth

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. भारत में यह दिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है. वह बच्चों के अधिकारों और एक सर्व-समावेशी शिक्षा प्रणाली के समर्थक थे, जहां ज्ञान सभी के लिए सुलभ हो. वह हर बच्चे को देश का भविष्य मानते थे. नेहरू ने अपने प्रसिद्ध भाषणों में से एक में कहा था, 'बच्चे बगीचे में कलियों की तरह हैं और उनका सावधानीपूर्वक और प्यार से पालन-पोषण किया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश का भविष्य और कल के नागरिक हैं.

rtt

'पहले, भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था- जिस दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्तर पर 'विश्व बाल दिवस' मनाया जाता है. हालांकि, वर्ष 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद, संसद ने उनके जन्मदिन को देश में आधिकारिक रूप से बाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव जारी किया. तब से, भारत के पहले प्रधानमंत्री की जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन देश भर के स्कूल बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं, उन्हें उपहारों से भी नवाजा जाता है.

(For more news apart from Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge, Other Leaders Pay Tribute to Jawaharlal Nehru on Birth Anniversary news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM