गुजरात : पुलिस हिरासत में पिटाई के बाद एक व्यक्ति की मौत, हत्या का मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

गुजरात : पुलिस हिरासत में पिटाई के बाद एक व्यक्ति की मौत, हत्या का मामला दर्ज
Published : May 16, 2023, 2:20 pm IST
Updated : May 16, 2023, 2:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Man dies after being thrashed in police custody, murder case registered
Gujarat: Man dies after being thrashed in police custody, murder case registered

अधिकारी ने बताया कि 14 मई को अहमदाबाद के एक अस्पताल में पधरशी की मौत हो गई।

बोटाद : गुजरात के बोटाद जिले में कथित तौर पर हिरासत में मारपीट के बाद 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के मामले में तीन पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मजदूर की पहचान कालू पधरशी (28) के रूप में हुई है, उसे 14 अप्रैल को बोटाद टाउन पुलिस थाने के तीन कांस्टेबल एक मामले में पूछताछ के लिए ले गए थे। उक्त व्यक्ति ने बाद में आरोप लगाया था कि उसे हिरासत में बुरी तरह पीटा गया।

अधिकारी ने बताया कि 14 मई को अहमदाबाद के एक अस्पताल में पधरशी की मौत हो गई। बोटाद जिले के पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने बताया कि तीनों आरोपियों अमीराज बोरिचा, राहिल सिदातर और निकुलसिंह जाधव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया, "इस संबंध में सोमवार रात बोटाद टाउन पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें यह आरोप लगाया गया कि आरोपी कांस्टेबल ने 14 अप्रैल को पधरशी के साथ मारपीट की थी, जब वह उनकी हिरासत में था। हालांकि उसे उसी दिन छोड़ दिया गया था, लेकिन बाद में पधरशी की हालत बिगड़ गई और अंततः 14 मई को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।".

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि तीनों कांस्टेबल 14 अप्रैल को एक मामले की जांच के तहत एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी लेने के लिए बोटाद शहर में पधरशी के आवास पर गए, जिसे वह जानता ही नहीं था।

उन्होंने बताया, जब पधरशी ने उस आदमी के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया, तो तीनों ने उससे अपनी मोटरसाइकिल के पंजीकरण के कागजात पेश करने को कहा। प्राथमिकी के मुताबिक, सभी सादी वर्दी में थे और खुद को पुलिसकर्मी के तौर पर पेश कर रहे थे इसपर पधरशी ने उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। उसकी इस बात से नाराज पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे थाने ले गए।.

हालांकि, पीड़ित को 14 अप्रैल की दोपहर को रिहा कर दिया गया, लेकिन उसने अपने परिवार को बताया कि हिरासत के दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया और पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान उसके सिर को दीवार से टकराया था।.

प्राथमिकी के अनुसार, जब कुछ दिनों के बाद पधरशी की तबीयत बिगड़ने लगी, तो उसे पहले 17 अप्रैल को बोटाद के एक अस्पताल और फिर भावनगर शहर के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसे ब्रेन हेमरेज हुआ है।.

अधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल को पधरशी को अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी सर्जरी की गई इसके बाद से उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। बाद में, इलाज के दौरान 14 मई को उसकी मौत हो गई।.

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM