गुजरात: राजकोट-जामनगर राजमार्ग पर हादसा, चार लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

गुजरात: राजकोट-जामनगर राजमार्ग पर हादसा, चार लोगों की मौत
Published : Apr 19, 2023, 4:29 pm IST
Updated : Apr 19, 2023, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Gujarat: Four killed in accident on Rajkot-Jamnagar highway
Gujarat: Four killed in accident on Rajkot-Jamnagar highway

तरघडी गांव के पास कार ट्रैक्टर से टकरा गई।

राजकोट : गुजरात के राजकोट जिले में बुधवार को सुबह राजमार्ग पर एक कार और ट्रैक्टर में हुयी भिड़ंत के बाद चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले के पदधारी तालुका में राजकोट-जामनगर राजमार्ग पर यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले चार में से तीन युवक एक कार में सवार होकर राजकोट शहर से जामनगर की ओर जा रहे थे। पदधारी थाने के उप निरीक्षक एम डी मकवाना ने बताया कि तरघडी गांव के पास कार ट्रैक्टर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक ने भी दुर्घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक अपने वाहन से गिर गया और पहियों के नीचे कुचल गया।

मकवाना ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान कार चला रहे जामनगर निवासी हिमांशु परमार (22) और राजकोट निवासी उसके दोस्त अजय जोशी (28) तथा अजय परमार के रूप में हुई है । परमार की उम्र का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि ट्रैक्टर के चालक की पहचान पदधारी के किसान किरीट पटेल (40) के रूप में हुई है। मकवाना ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।

Location: India, Gujarat, Rajkot

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM