गुजरात: अमरेली में कुत्तों के झुंड ने तीन साल के बच्चे पर किया हमला, नोच नोचकर मार डाला

खबरे |

खबरे |

गुजरात: अमरेली में कुत्तों के झुंड ने तीन साल के बच्चे पर किया हमला, नोच नोचकर मार डाला
Published : May 31, 2023, 6:19 pm IST
Updated : May 31, 2023, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

परिवार जब कुछ दूर खेत में काम कर रहा था तो पांच -छह कुत्तों ने बालक पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोच ली।”

अमरेली : गुजरात के अमरेली जिले में कुत्तों के झुंड ने खेत के निकट खेल रहे एक तीन वर्षीय बच्चे को नोच नोचकर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार दोपहर के बाद लाठी तालुका के दमनगर गांव के बाहरी इलाके में हुई। पीड़ित बच्चे रौनक राठवा के परिजन और परिवार के अन्य सदस्य मधुभाई सिदपारा नामक व्यक्ति के खेत में खेतिहर मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे।

दमनगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक के. आर. संखत ने कहा कि बच्चा खेत के पास अकेला खेल रहा था। संखत ने कहा, “बच्चे का परिवार आदिवासी बहुल छोटा उदेपुर जिले के एक गांव से संबंध रखता है और उन्हें सिदपारा ने खेतिहर मजदूर के रूप में काम पर रखा था। परिवार जब कुछ दूर खेत में काम कर रहा था तो पांच -छह कुत्तों ने बालक पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन दबोच ली।”

अधिकारी ने कहा कि आवारा कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ पर भी बुरी तरह काट लिया। अधिकारी ने कहा कि बच्चे को उसके माता-पिता नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन भर्ती किए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM