झारखंड : रामगढ़ में एक करोड़ रुपये मूल्य का नकली कीटनाशक जब्त, एक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

झारखंड : रामगढ़ में एक करोड़ रुपये मूल्य का नकली कीटनाशक जब्त, एक गिरफ्तार
Published : Jul 3, 2023, 11:53 am IST
Updated : Jul 3, 2023, 11:53 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जिले में नकली कीटनाशकों को पैक कर बाजारों में उसके ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा है, जिससे कंपनी के साथ-साथ किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

रामगढ़ (झारखंड): रामगढ़ जिले में कथित तौर पर नकली कीटनाशक बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि फैक्टरी से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का नकली कीटनाशक भी जब्त किया गया है।

पतरातू उपमंडल पुलिस अधिकारी बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर भदानीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक मकान से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का नकली कीटनाशक जब्त किया गया और कथित तौर पर अवैध फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई स्थित एक कंपनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रामगढ़ जिले में नकली कीटनाशकों को पैक कर बाजारों में उसके ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा है, जिससे कंपनी के साथ-साथ किसानों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

पुलिस ने शनिवार को लपंगा गांव में आरोपी के घर पर छापा मारा और लगभग एक करोड़ रुपये के नकली कीटनाशक जब्त किए। चौधरी ने बताया ‘‘फैक्ट्री से नकली कीटनाशकों के कुल 6,475 पैकेट, रैपर के साथ 4,800 खाली पैकेट, सीलिंग मशीन और रसायन बनाने में इस्तेमाल होने वाले 18 किलोग्राम नकली पाउडर जब्त किया गया।’’

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM