हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कर दिया कुठाराघात : अर्जुन मुंडा
हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कर दिया कुठाराघात : अर्जुन मुंडा
Published : Jan 4, 2026, 5:24 pm IST
Updated : Jan 4, 2026, 5:24 pm IST
SHARE ARTICLE
हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कर दिया कुठाराघात : अर्जुन मुंडा
हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कर दिया कुठाराघात : अर्जुन मुंडा

पेसा एक्ट 1996 के आधार पर नियमावली में नहीं है ग्राम सभा की परिभाषा

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज  अधिसूचित पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड राज्य में पेसा नियमावली लागू करने की मांग लंबे समय से चल रही थी।कई लोग अदालत में भी गए।सरकार को बाध्य किया। कई दिनों के उधेड़बुंद के बाद कैबिनेट से पारित नियमावली सतह पर आई। मुंडा ने कहा कि आदिवासी जनजाति समाज का स्व शासन उसकी पारंपरिक  रूढ़िवादी व्यवस्था का अंग है जो आदिकाल  से चला आ रहा लेकिन राज्य सरकार ने घोषित नियमावली के अभिप्रेत में ही इसकी आत्मा पर कुठाराघात कर दिया है।

कहा कि पेसा एक्ट 1996 से ही बना हुआ है लेकिन बेहतर तरीके से लागू करने केलिए राज्य सरकार को नियमावली बनाने की व्यवस्था है। लेकिन इसकी मूल भावना के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी राज्य सरकार को नहीं है। कहा कि झारखंड सरकार ने जारी नियमावली में  एक्ट के मूल विषय का एक प्रकार से कोल्ड ब्लडेड मर्डर करने का प्रयास किया है। कहा कि किसी भी नियम की एक परिभाषा होती है जिसका उल्लेख उसके प्रस्तावना में किया जाता है। जो बताता है कि आगे इसका विस्तारित स्वरूप क्या होगा। 

कहा कि झारखंड सरकार ने जो पेसा नियमावली घोषित किया है उसमें ग्रामसभा की निहित परिभाषा 1996 के एक्ट से अलग है। ग्राम सभा की परिभाषा में उसे छुपाया गया है। प्रस्तावना में परंपरा की बात कही गई है  जबकि एक्ट में रूढ़िजन्य विधि ,धार्मिक प्रथा,एवं परंपराओं के आधार पर परिभाषित किया गया है जो आदिकाल से चली आ रही है। और उसे ही ग्राम सभा कही जाएगी। 

कहा कि नियमावली  में परंपरा  को भी  परिभाषित नहीं किया है। जबकि इसके पूर्व देश के बाकी 9 राज्यों ने जहां पेसा एक्ट लागू है ने ग्रामसभा को एक्ट के अनुरूप ही परिभाषित किया है।

कहा कि जब मूल भावना ही खत्म हो जाएगी तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। राज्य सरकार ने जो नियमावली घोषित किए हैं उससे राज्य सरकार की मंशा उजागर हो गई है। घोषित नियमावली एक प्रकार से जनजाति समाज के साथ बड़ा धोखाधड़ी है। कहा कि इस नियमावली को प्रशासन और संस्थाएं अपने हिसाब से व्यवस्था करेंगी। शासन तंत्र का संस्थागत विकास धाराशाई होगा।

कहा कि भले ही नियमावली पृष्ठों के आधार पर बड़ा है लेकिन भावों के आधार पर शून्य है। जो बाद में संकट पैदा करेगा। कहा कि झारखंड में नियमावली देर से बनने के बाद भी दुरुस्त नहीं बनी और मूल भावना से भटकती हुई दिख रही है। मुंडा ने राज्य सरकार पर चारित्रिक  आधार पर जनजाति समाज की पहचान बदलने का आरोप लगाया। जैसे व्यक्ति की पहचान उसके  परिवार से है उसी प्रकार जनजाति समाज का भी एक चारित्रिक पहचान है।

कहा कि 5वीं अनुसूची के क्षेत्र वाले राज्य सरकार को संवेदनशील होकर कार्य करने की आवश्यकता है लेकिन झारखंड सरकार में ऐसा नहीं दिख रहा है। यह सरकार आदिवासियों के प्रति संवेदनहीन सरकार है। आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक,प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित रहे।

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM