Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन

खबरे |

खबरे |

Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन का निधन
Published : Aug 4, 2025, 10:47 am IST
Updated : Aug 4, 2025, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
Jharkhand Ex CM Shibu Soren Passes Away JMM Hemant Soren news in hindi
Jharkhand Ex CM Shibu Soren Passes Away JMM Hemant Soren news in hindi

जानकारी के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई।

Shibu Soren Death News In Hindi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सोमवार (4 अगस्त, 2025) को उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर की।

बता दें कि शिबू सोरेन कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्हें किडनी की बीमारी और अन्य गंभीर समस्याएं थीं। जून के अंत में, सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 जानकारी के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। वे काफी दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। अपने पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।"

 

शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। शिबू सोरेन को झारखंड आंदोलन के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आदिवासियों के हितों के लिए संघर्ष किया और झारखंड को एक अलग राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सादगी, समर्पण और जनता से जुड़ाव ने उन्हें झारखंड की राजनीति में एक विशेष स्थान दिलाया। उन्होंने कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

(For More News Apart From Jharkhand Ex CM Shibu Soren Passes Away JMM Hemant Soren News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Jharkhand, Ranchi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM