Bokaro News: शिबू सोरेन के निधन पर बोकारो इस्पात संयंत्र शोकाकुल निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने दी श्रद्धांजलि
Published : Aug 5, 2025, 6:45 pm IST
Updated : Aug 5, 2025, 6:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Bokaro Steel Plant Birendra Kumar Tiwari paid emotional tribute on the demise of Shibu Soren news
Bokaro Steel Plant Birendra Kumar Tiwari paid emotional tribute on the demise of Shibu Soren news

उन्होंने यह भी कहा कि बोकारो से दिशोम गुरु का विशेष और ऐतिहासिक संबंध रहा है।

Bokaro News In Hindi : बोकारो (निर्मल महाराज): बोकारो इस्पात संयंत्र परिवार की ओर से  निदेशक  प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने झारखण्ड के युगपुरुष, आदिवासी चेतना के अग्रदूत, संघर्षशील जननायक एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु  शिबू सोरेन  के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से न केवल झारखंड ने अपना पुरोधा खोया है, बल्कि पूरे देश ने एक जननायक को खो दिया है।

निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने कहा कि शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन समावेशी समाज की स्थापना, झारखंड राज्य निर्माण और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड की आवाज़ को राष्ट्रीय पटल तक पहुंचाया और सामाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक चेतना का नया युग स्थापित किया।

वे सादगी, संघर्ष और सिद्धांतों के प्रतीक रहे और सदैव जनभावनाओं के करीब रहे।उन्होंने यह भी कहा कि बोकारो से दिशोम गुरु का विशेष और ऐतिहासिक संबंध रहा है। राज्य निर्माण के आंदोलन के दौरान उनकी उपस्थिति बोकारो जैसे औद्योगिक क्षेत्र में भी सामाजिक न्याय और अधिकारों के प्रतीक के रूप में दर्ज हुई। निदेशक प्रभारी ने अंत में ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें और परिजनों व झारखंड की जनता को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

(For More News Apart From Bokaro Steel Plant's mourning director-in-charge Birendra Kumar Tiwari paid emotional tribute on the demise of Shibu Soren News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM