
कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को ,उनके विचारों को बार बार रौंदा।
BJP is realizing the dreams of Baba Saheb Ambedkar: Babulal Marandi News In Hindi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष गण ,सांसद ,विधायकगण,अभियान की प्रदेश टोली,जिलाध्यक्ष गण सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का विषय प्रवेश किशुन दास ने संचालन रंजन पासवान ने, प्रस्तावना का वाचन आरती कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रभात भुइयां ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम , भानु प्रताप शाही ,वरुण साहू आदि ने किया। कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से कांग्रेस द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर को किए गए अपमान, और भाजपा सरकार द्वारा दिए गए सम्मान को दिखाया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब अम्बेडकर के सपनों को ,उनके विचारों को बार बार रौंदा। देश की बड़ी आबादी दलित समाज को मुख्यधारा से कभी जुड़ने नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह जानती थी कि बाबा साहब का महिमा मंडन होगा तो ,उनके विचार देश के सामने आयेंगे तो कांग्रेस पार्टी का देश विरोधी , दलित विरोधी सोच उजागर होगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को बार बार अपमानित किया। उन्हें संविधान सभा में नहीं आने देने का षडयंत्र रचा, उन्हें दो बार चुनाव हराने की साजिश रची गई। लेकिन बाबा साहब बादलों को चीरते हुए राजनीतिक क्षितिज पर चमकते रहे। कहा कि यही कांग्रेस पार्टी है जिसने संविधान की धज्जियां उड़ाई, लोकतंत्र को कुचला,देश में 90 बार से चुनी हुई सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन थोपा,आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा और आज पॉकेट में संविधान रखकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे।
कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतागण प्रारंभ से आरक्षण के विरोध में बयान देते रहे हैं लेकिन आज ये भाजपा पर आरक्षण समाप्त करने का भ्रम फैलाते हैं, संविधान का बार बार अपमानित करने वाले संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं। कहा कि भाजपा इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही।हम बार बार जनता के बीच जायेंगे और कांग्रेस के काले कारनामों को उजागर करेंगे। कहा कि बाबा साहब को सच्चा सम्मान भाजपा ने दिया। अटल जी आडवाणी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा समर्थित वीपी सिंह सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया ,संसद के सेंट्रल हॉल में तैल चित्र लगवाए, आज मोदी सरकार ने उनसे जुड़े पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है। कहा कि बाबा साहब के विचारों के अनुरूप मोदी सरकार अंत्योदय के कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रही। दलित समाज आज तेजी से मुख्यधारा में जुड़ रहा है।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले और आजाद भारत में भी अंतरराष्ट्रीय षडयंत्र का संवाहक बनी है।
आज का कांग्रेस नेतृत्व भी इसी कार्य को आगे बढ़ा रही। बाबा साहब और संविधान के नाम पर नए नए षडयंत्र रच रही।
कहा कि आज समाज जागृत हो रहा तो यह साबित हो रहा है कि बाबा साहब अम्बेडकर कांग्रेस के विचारों के धुर विरोधी थे।
उन्होंने संविधान सभा की बहस में धारा 370 का विरोध किया, धर्म आधारित आरक्षण का विरोध किया लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनकी बातों को लगातार अनसुना किया।
कहा कि कांग्रेस ने दलित समाज को वोट बैंक समझा और विकास से कोसों दूर रखा।
उन्होंने कहा कि अंबेडकर सम्मान अभियान समाज जागरण का अभियान है। अनुसूचित जाति समाज को राजनीतिक शिकार होने से बचाने का अभियान है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कांग्रेस आज बाबा साहब अम्बेडकर को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रही लेकिन बाबा साहब के प्रति कांग्रेस का काला इतिहास है।
कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जीवन पर्यंत ही नहीं मरणोपरांत भी बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान किया।
कहा कि चाहे संविधान सभा में जाने से रोकने की बात हो या फिर दो बार चुनाव हराने की कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
कहा कि जीवन पर्यंत अपमानित करने वाली कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब की मृत्यु के बाद दो गज जमीन भी दिल्ली में समाधि स्थल केलिए उपलब्ध नहीं कराई। अपनी जिंदगी में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भारत रत्न खुद से के लिया लेकिन बाबा साहब की याद कांग्रेस पार्टी को नहीं आई।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कांग्रेस की दलित विरोधी,राष्ट्र विरोधी नीतियों का लगातार विरोध किया जिसका खामियाजा उन्हें अपमान से भुगतना पड़ा।
कहा कि कांग्रेस के खिलाफ उनके विचार न उजागर हो जाएं इसलिए उनके इस्तीफा पत्र को रिकॉर्ड से गायब कराने की साजिश कांग्रेस पार्टी ने रची।
कहा कि भाजपा अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत तीन बातों को लेकर जनता के बीच जाएगी जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा बाबा साहब का अपमान,दूसरा कांग्रेस द्वारा संविधान का अपमान और तीसरा भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा साहब को दिए गए सम्मान की बातें शामिल है।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच सच को उजागर करना समय की मांग है देश की जरूरत है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि अंबेडकर सम्मान अभियान एक वैचारिक आंदोलन है जिसे जन जन तक पहुंचना है।और कांग्रेस पार्टी के झूठे दुष्प्रचार को उजागर करते हुए सच्चाई से जनता को अवगत कराना है।
उन्होंने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि आगामी 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अभियान चलाए जाएंगे।
कहा 13 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई होगी। और शाम को वहां दीपक जलाकर बाबा साहब को याद किया जाएगा।
14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर प्रतिमा एवं चित्रों पर माल्यार्पण होंगे। सेवा बस्तियों में फल ,भोजन आदि का वितरण किया जाएगा।
कहा कि सभी जिलों में अभियान के तहत 15 से 25 अप्रैल के बीच गोष्ठियां आयोजित होगी।इसके अतिरिक्त बड़े पैमाने पर संपर्क अभियान भी चलाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अभियान केलिए प्रमंडल सह टोली बनाई गई है जिसने संथाल परगना में बालमुकुंद सहाय,मनोज सिंह,राजेश पासवान उत्तरी छोटा नागपुर में प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह पलामू में विकास प्रीतम,किशुन दास,कमलेश राम,दक्षिणी छोटा नागपुर में गणेश मिश्र,रंजन पासवान कोल्हान में आदित्य साहू, सीमा पासवान,प्रभात भुइयां शामिल हैं।
(For More News Apart From BJP is realizing the dreams of Baba Saheb Ambedkar: Babulal Marandi News In Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)