Punjab Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट! अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगा कोहरे और ठंड का कहर

खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट! अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगा कोहरे और ठंड का कहर
Published : Jan 3, 2024, 10:32 am IST
Updated : Jan 4, 2024, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update Today News In Hindi
Punjab Weather Update Today News In Hindi

, पंजाब में पिछले कई दिनों से शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है. शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है...

Punjab Weather Update Today News In Hindi : पुरे भारत में ठंड ने लोगों की हालत खराब कर रखी है. कोहरा लगातार मुश्किलें बढ़ा रहा है. ऐसे में बात अगर पंजाब की करें तो यहां पर भी ठंड का प्रकोप जारी है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आनेवाले अगले तीन से चार दिनों तक पंजाब में कोहरा और ठंड रहने का अनुमान जताया है.  पंजाब में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है. राज्य के कई हिस्सों में पिछले हफ्ते से सूरज नहीं दिख रहा है. पंजाब के कई शहरों में अधिकतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच गया है.

दरअसल, पंजाब में पिछले कई दिनों से शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है. शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है. इसलिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं. ठंडी हवाओं के कारण पंजाब में दिन का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है.

आज सुबह से ही ठंडी हवाओं और कोहरे ने लोगों की दैनिक गतिविधियों की गति को धीमा कर दिया है. कोहरे के कारण लोगों को गाड़ी चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते बसें और ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. ठंड का मौसम शुरू होने के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों के काम पर भी असर पड़ रहा है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चंडीगढ़ का तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 10.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 11.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 10.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट का 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसी तरह फरीदकोट में 12.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 11.8 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 11.4 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

बात अगर हरियाणा की करें तो यहां मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य ले 8 डिग्री नीचे आ गया. यहां पर भी पिछले चार दिनों से सुर्य के दर्शन नहीं हुए है. 

(For more news apart from Punjab Weather Update In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM