Kanpur News: मंदिर के दीपक से लगी आग...जिंदा जले कारोबारी पति-पत्नी

खबरे |

खबरे |

Kanpur News: मंदिर के दीपक से लगी आग...जिंदा जले कारोबारी पति-पत्नी
Published : Nov 1, 2024, 11:33 am IST
Updated : Nov 1, 2024, 11:33 am IST
SHARE ARTICLE
up Kanpur fire husband and wife burnt alive  News  in hindi
up Kanpur fire husband and wife burnt alive News in hindi

धुआं उठता देख परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई.

Up Kanpur fire husband and wife Burnt Alive News in hindi: कानपुर में दिवाली पर मंदिर के दीपक से एक घर में भयानक आग लग गई। हादसे में पति-पत्नी समेत नौकरानी झुलस गई। पूजा करने के बाद पति-पत्नी मंदिर में दीपक जलाकर सो गए। दीपक से मंदिर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। पति-पत्नी बेडरूम से बाहर नहीं निकल पा सके।

धुआं उठता देख परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया और पति-पत्नी और नौकरानी को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से झुलसे पति, पत्नी और नौकरानी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला काकादेव इलाके का है.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान संजय श्याम दासानी, पत्नी कनिका दासानी और नौकरानी छवि चौहान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनके पास पारले बिस्किट फैक्ट्री की फ्रेंचाइजी है। 


(For more news apart from up Kanpur fire husband and wife burnt alive  News  in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: India, Uttar Pradesh, Kanpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM