Uttar Pradesh News: छात्रों ने AI का इस्तेमाल कर बनाई टीचर की अश्लील फोटो, FIR दर्ज

खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News: छात्रों ने AI का इस्तेमाल कर बनाई टीचर की अश्लील फोटो, FIR दर्ज
Published : Sep 29, 2024, 7:45 pm IST
Updated : Sep 29, 2024, 7:45 pm IST
SHARE ARTICLE
Students made obscene photos of teacher using AI, FIR registered news in hindi
Students made obscene photos of teacher using AI, FIR registered news in hindi

बता दें कि इससे पहले इस मामले में दो बच्चों के नाम सामने आए थे, लेकिन अब एक और बच्चे के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

Uttar Pradesh News In Hindi: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के एक स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्रों की करतूत ने गुरु परंपरा को शर्मसार कर दिया है। छात्रों ने एआई से महिला टीचर की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले इस मामले में दो बच्चों के नाम सामने आए थे, लेकिन अब एक और बच्चे के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। गौर हो कि इस मामले में पीड़ित महिला टीचर ने तीन छात्रों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को स्कूल आने से रोक दिया है।

वहीं महिला टीचर ने एफआईआर में लिखा है कि उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी अश्लील तस्वीरें वायरल होने की जानकारी मिली है। ये मेरे लिए बहुत परेशान करने वाली खबर थी। इसके कारण मुझे मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।

फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं इस मामले में पुलिस की और से आगे क्या कुछ कार्रवाई की जाएगी ये देखने वाली है।

गौर हो कि आजकल इस तरह के कई तरह के मामले सामने आ रहे है, ऐसे में पुलिस को इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोग इसका गलत इस्तेमाल न करें।

(For more news apart from Students made obscene photos of teacher using AI, FIR registered news in hindi, stay tuned to Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM