Share Market News: बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटा

खबरे |

खबरे |

Share Market News: बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स करीब 150 अंक टूटा
Published : May 16, 2023, 12:11 pm IST
Updated : May 16, 2023, 12:11 pm IST
SHARE ARTICLE
Market loses initial gains, Sensex falls by nearly 150 points
Market loses initial gains, Sensex falls by nearly 150 points

एनएसई निफ्टी 32.15 अंकों की गिरावट के साथ 18,366.70 पर था।

मुंबई : एचडीएफसी के दोनों शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांकों ने मंगलवार को अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी और लाल निशान में आ गए। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया, लेकिन बाद में यह 146.79 अंक गिरकर 62,198.92 पर आ गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 32.15 अंकों की गिरावट के साथ 18,366.70 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और आईटीसी को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत चढ़कर 75.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,685.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM