Share market News: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिरा
Share market News: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिरा
Published : May 17, 2023, 11:56 am IST
Updated : May 17, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100.87 अंक के नुकसान से 61,831.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।.

मुंबई : अमेरिकी बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार नीचे आ गए। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100.87 अंक के नुकसान से 61,831.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 29.1 अंक के नुकसान से 18,257.40 अंक पर आ गया।.

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर नीचे आए।

वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में थे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नुकसान के साथ बंद हुए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM