महाराष्ट्र: व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार और उसके दो बच्चों की हत्या की

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार और उसके दो बच्चों की हत्या की
Published : Apr 6, 2023, 11:27 am IST
Updated : Apr 6, 2023, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Man kills his relative and her two children
Maharashtra: Man kills his relative and her two children

मामले की जांच जारी है।

पुणे (महाराष्ट्र) : पुणे में एक व्यक्ति (30) ने अपनी एक रिश्तेदार और उसके चार तथा छह वर्षीय दो बच्चों की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम कोंढवा इलाके में हुई। आरोपी अपनी 25 वर्षीय रिश्तेदार के अन्य पुरुषों के साथ कथित प्रेम संबंधों से नाराज था।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के अन्य पुरुषों के साथ कथित अवैध संबंधों को लेकर आरोपी और उसके बीच बुधवार को झगड़ा हुआ था। कोंढवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर महिला और उसके दो बच्चों की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे कोंढवा के पिसोली इलाके में महिला के घर के सामने शवों को आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Location: India, Maharashtra, Pune

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM