Uttarakhand News: उत्तराखंड त्रासदी में पुणे के 24 दोस्तों का ग्रुप लापता
Published : Aug 9, 2025, 7:22 pm IST
Updated : Aug 9, 2025, 7:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Group of 24 friends from Pune missing in Uttarakhand tragedy News in hindi
Group of 24 friends from Pune missing in Uttarakhand tragedy News in hindi

उत्तराखंड त्रासदी में सबसे दिल दहला देने वाली खबरों में से एक पुणे के 24 दोस्तों के ग्रुप का लापता होना है।

Uttarakhand News In Hindi: उत्तराखंड में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं के कारण कई दुखद घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें दोस्तों के समूह भी त्रासदी का शिकार हुए हैं। लगातार हो रही बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचाई है, जिससे कई पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

ऐसे में एक ऐसा समूह भी इस हादसे का शिकार हो गया जो 35 साल बाद एक साथ चार धाम यात्रा के लिए इकट्ठा हुए थे। लेकिन उन्हें क्या मालुम था की ये यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी।

पुणे के 24 दोस्तों का ग्रुप लापता

उत्तराखंड त्रासदी में सबसे दिल दहला देने वाली खबरों में से एक पुणे के 24 दोस्तों के ग्रुप का लापता होना है। जानकारी के मुताबिक ये सभी दोस्त 35 साल बाद एक साथ चार धाम यात्रा के लिए इकट्ठा हुए थे। वे 1 अगस्त को अपनी यात्रा पर निकले थे और आखिरी बार 4 अगस्त को उनका अपने परिवारों से संपर्क हुआ। आखिरी बातचीत में, उन्होंने बताया था कि वे गंगोत्री से लगभग 10 किलोमीटर दूर हैं और भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण फंस गए हैं। उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

वहीं महाराष्ट्र सरकार और उत्तराखंड प्रशासन, दोनों मिलकर इन लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बारामती की सांसद सुप्रिया सुले ने भी सोशल मीडिया पर इस ग्रुप की जानकारी साझा करते हुए उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना की है।

(For more news apart from Group of 24 friends from Pune missing in Uttarakhand tragedy News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM