सेंथिल बाला की जांच जारी; रिपोर्ट के आधार पर बाइपास सर्जरी पर फैसला होगा: अस्पताल

खबरे |

खबरे |

सेंथिल बाला की जांच जारी; रिपोर्ट के आधार पर बाइपास सर्जरी पर फैसला होगा: अस्पताल
Published : Jun 16, 2023, 3:19 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 3:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Senthil Balaji (file photo)
Senthil Balaji (file photo)

बताया गया कि बालाजी इस समय आईसीयू में हैं और उनके हृदय की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

चेन्नई : धनशोधन के आरोपों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के विद्युत मंत्री वी सेंथिल बालाजी का गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में इलाज किया जा रहा है, जहां उनके हृदय की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बालाजी का उपचार कर रहे एक निजी अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मद्रास उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से एक सरकारी अस्पताल में उपचार करा रहे सेंथिल बालाजी को निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी थी, जिसके बाद उन्हें ‘कावेरी मेन’ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

‘कावेरी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स’ के सह-संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ अरविंदन सेल्वराज द्वारा जारी एक चिकित्सा बुलेटिन में बताया गया कि वरिष्ठ सलाहकार कार्डियो थोरैसिक सर्जन ए आर रघुराम के नेतृत्व में चिकित्सकों ने एक दल ने बालाजी की जांच की, जिसने जल्द ‘कोरोनरी आर्टरी बाइपास ग्राफ्ट’ (सीएबीजी) सर्जरी किए जाने की सलाह दी है।

बयान में कहा गया, ‘‘एनेस्थीसिया के लिए उनके (बालाजी) फिट होने का पता लगाने के वास्ते उनकी और जांच की जा रही हैं और इन्हीं के आधार पर ऑपरेशन की योजना बनाई जाएगी।’’

इसमें बताया गया कि बालाजी इस समय आईसीयू में हैं और उनके हृदय की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसमें बताया गया कि कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्स का दल उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है।

ईडी ने मंत्री बालाजी पर 2014-15 में राज्य के परिवहन उपक्रमों में कथित ‘नौकरी के बदले नकदी’ घोटाले में अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। बालाजी पहले अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के सदस्य थे और दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की सरकार में परिवहन मंत्री थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM