महाराष्ट्र : बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : बहू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार
Published : Mar 24, 2023, 1:54 pm IST
Updated : Mar 24, 2023, 1:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Father-in-law arrested for abetting daughter-in-law's suicide
Maharashtra: Father-in-law arrested for abetting daughter-in-law's suicide

पीड़िता के भाई की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उसकी बहन ने 2018 में शादी की थी।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 56 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी बहू को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय महिला ने 22 मार्च की सुबह शहर के बलकुम इलाके में स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। पीड़िता के भाई की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उसकी बहन ने 2018 में शादी की थी। वह अपने पति और ससुर के साथ रहती थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के ससुर उसे यह कहकर परेशान करते थे कि वह ठीक से काम नहीं करती है। कपूरबाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, "बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला ने अपने भाई को फोन किया और उसे जल्द से जल्द अपने घर बुलाया। महिला बार-बार अपने शराबी ससुर द्वारा मारपीट और परेशान किए जाने से बेहाल हो गई थी। एक घंटे बाद महिला के पति ने उसके भाई को फोन करके बताया कि महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।"

भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 498-ए (पति या पति के रिश्तेदार द्वारा महिला के साथ क्रूरता करना) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM