तमिलनाडु के इरोड में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

खबरे |

खबरे |

तमिलनाडु के इरोड में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत
Published : Jun 24, 2023, 12:07 pm IST
Updated : Jun 24, 2023, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

शाम करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ।

इरोड : तमिलनाडु के इरोड जिले में एक बस और एक कंटेनर लॉरी के बीच फंसकर कुचल जाने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, तिरुपुर जिले के पल्लदम वलयापलायम इलाके से छह युवाओं का एक समूह शुक्रवार को तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर धर्मपुरी जिले के होगेनक्कल गया था। घूमने के बाद वे घर वापस जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े सात बजे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल दो युवकों-करुप्पुसामी (23) और रामर (19) ने अम्मापेट के पास एक निजी बस के पीछे चलने का फैसला किया, तभी एक कंटेनर लॉरी ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक बस और लॉरी के बीच फंस गए और उनकी कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अन्य चार युवक सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, लॉरी चालक नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था।. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर अम्मापेट थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।

Location: India, Tamil Nadu, Dindigul

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM