Russia Earthquake: रूस में भयानक भूकंप के बाद कई देशों में सुनामी की चेतावनी, क्या भारत के लिए भी खतरा?
Published : Jul 30, 2025, 6:25 pm IST
Updated : Jul 30, 2025, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Tsunami warning issued in many countries after terrible earthquake in Russia News In hindi
Tsunami warning issued in many countries after terrible earthquake in Russia News In hindi

कुछ घरों की छतें ढह गईं, जिसके कारण लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

Russia Earthquake In Hindi: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आज सुबह 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, इसका केंद्र ज़मीन से 19.3 किलोमीटर नीचे था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:54 बजे दर्ज किया गया।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के बाद कामचटका के तटीय इलाकों में लगभग 4 मीटर ऊँची सुनामी लहरें उठीं। इस भूकंप से कई इमारतों और घरों को नुकसान पहुँचा है। एक किंडरगार्टन स्कूल को भी नुकसान पहुँचा है।

कुछ घरों की छतें ढह गईं, जिसके कारण लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

भूकंप के बाद की स्थिति को देखते हुए जापान, अमेरिका, चीन (कनाडा, इक्वाडोर, पेरू, मैक्सिको, न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह, चीन, फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया) समेत 12 देशों के कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

इन सबके बीच, भारत के लोगों के मन में यह सवाल उठा कि क्या इसका असर हमारे देश पर भी पड़ेगा। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत सरकार की समुद्री सूचना एजेंसी INCOIS (भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र) ने स्पष्ट कर दिया है कि इस भूकंप से भारत और हिंद महासागर को कोई खतरा नहीं है।

 रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास समुद्र के नीचे भूकंप आया। यह क्षेत्र भूकंपों के प्रति बेहद संवेदनशील माना जाता है। शुरुआत में इसकी तीव्रता 8.7 बताई गई थी, लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने इसे संशोधित कर 8.8 कर दिया। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इससे समुद्र में अचानक हलचल मच गई, जिससे बड़ी लहरें उठीं और सुनामी आ गई।

भारत के लिए राहत भरी खबर

 भारतवासियों के लिए राहत की बात यह रही कि INCOIS ने तुरंत जानकारी साझा की कि इस भूकंप से भारत को कोई खतरा नहीं है। भारतीय तट पर सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है और न ही कोई नुकसान होगा। यह जानकारी बेहद अहम थी क्योंकि कभी-कभी इतने बड़े भूकंपों के बाद उसका असर दूर-दराज के तटीय इलाकों तक पहुँच सकता है।

भूकंप के बाद अमेरिका के कई तटीय इलाकों, खासकर पश्चिमी तट, हवाई और कैलिफोर्निया में सुनामी का खतरा भी देखा गया। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को भी इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास

ने एक एडवाइजरी जारी कर वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान देने को कहा है।

अगर सुनामी की चेतावनी जारी हो, तो ऊँचे स्थानों पर चले जाएँ और समुद्र के पास बिल्कुल न जाएँ। दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर +1-415-483-6629 भी जारी किया है ताकि ज़रूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक मदद ले सकें।

(For more news apart from Tsunami warning issued in many countries after terrible earthquake in Russia News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

जेल में बंद सिखों की पैरोल पर मनप्रीत सिंह अयाली का फुटा गुस्सा

05 Aug 2026 2:06 PM

देहरादूनः बारिश में बहे 16 करोड़, 16 दिन पहले बना पुल ढहा

28 Jul 2026 6:10 PM

31 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, बलवंत राजोआणा ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखा फिर पत्र

22 Jul 2026 1:35 PM

पंजाब में मॉनसून एक्टिव, डेंगू और मलेरिया का बढ़ा खतरा

12 Jul 2026 5:06 PM

पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, क्या राज्य इस मॉनसून के लिए तैयार है?

10 Jul 2026 12:58 PM

चन्नी गुट की बड़ी मीटिंग, राणा गुरजीत के घर पर इकट्ठा हुए चन्नी, रंधावा और आशु

09 Jul 2026 12:05 PM