Manipur Violence: मणिपुर में दो स्थानों पर रुक-रुककर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

Manipur Violence: मणिपुर में दो स्थानों पर रुक-रुककर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
Published : Jul 5, 2023, 11:12 am IST
Updated : Jul 5, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

दोनों समुदायों के बीच गोलीबारी कुछ देर बाद रुक गई और इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

इम्फाल: मणिपुर में हिंसा लागातार जारी है . इस बीच राज्य में दो स्थानों पर रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं हुईं  हालांकि किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी की पहली घटना मंगलवार रात सात बजे से आठ बजे तक खोइजुमतंबी में दो समुदायों के बीच हुई।

उन्होंने बताया कि दोनों समुदायों के बीच गोलीबारी कुछ देर बाद रुक गई और इस दौरान किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना ईस्ट फेलेंग में रिज लाइन के पास बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान भी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच झड़पों में करीब 120 लोगों की जान जा चुकी है और 3,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पहली बार हिंसा तीन मई को तब भड़की, जब मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में ‘जनजातीय एकजुटता मार्च’ आयोजित किया गया था। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नगा और कुकी आबादी का हिस्सा 40 प्रतिशत है और वे पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM