What is Economic Survey? जानें क्या है आर्थिक सर्वेक्षण, जिसे आज वित्त मंत्री ने किया पेश, देश के लिए है अहम

खबरे |

खबरे |

What is Economic Survey? जानें क्या है आर्थिक सर्वेक्षण, जिसे आज वित्त मंत्री ने किया पेश, देश के लिए है अहम
Published : Jul 22, 2024, 4:44 pm IST
Updated : Jul 22, 2024, 4:44 pm IST
SHARE ARTICLE
 what is Economic Survey, know everything about it in hindi
what is Economic Survey, know everything about it in hindi

आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज़  बजट का मुख्य आधार होता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था हकीकत सामने आती है.

What is Economic Survey?  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 से एक दिन पहले सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2023-2024 पेश किया। वहीं कल यानी 23 जुलाई को वह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। ऐसे में आज हम आपको बताते है कि  संसद में बजट पेश किया गया आर्थिक सर्वेक्षण  क्या है ?

आर्थिक सर्वेक्षण क्या है? (What is an Economic Survey)

आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज़  बजट का मुख्य आधार होता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था हकीकत सामने आती है। आर्थिक सर्वे को पिछले वित्तीय वर्ष हुई आमदनी और खर्चे की समीक्षा के आधार पर तैयार किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण के जरिए सरकार देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) वित्तीय स्थिति की बारे में जानकारी देती है। आर्थिक सर्वे से हमें पता चलता है कि किसी खास वित्तीय वर्ष के दौरान देश में विकास का रुख कैसा रहा। किस क्षेत्र से कमाई हुई और सरकार की योजनाएं किस तरह लागू की गईं।

बता दे कि आर्थिक सर्वेक्षण को दो हिस्सों में पेश किया जाता है, जहां पहले हिस्से में देश की इकोनॉमी (Indian Economy) की ताजा हालत के बारे में जानकारी दी जाती है. तो दूसरे हिस्से में विभिन्न सेक्टर्स के प्रमुख आंकड़े प्रदर्शित किए जाते हैं. आर्थिक मामलों के विभाग Chief Economic Advisor के मार्गदर्शन  में ये दस्तावेज तैयार किया जाता है. 

बता दे कि यह 2024-2025 के बजट के लिए आर्थिक सर्वेक्षण के दस्तावेज से रंग-रूप का भी कुछ अंदाजा मिल सकता है.

आइए पहले आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में बात करते हैं, जो 1950-51 में अस्तित्व में आया था, जब यह बजट दस्तावेजों का हिस्सा हुआ करता था। इसे बजट के दिन ही पेश किया जाता था।  1960 में यह केंद्रीय बजट से अलग हो गया।

अब सबकी निगाहें वित्त मंत्री और केंद्र सरकार पर होंगी कि इस साल के बजट में क्या है. 

(For More News Apart from J what is Economic Survey, know everything about it in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM