मणिपुर: बिष्णुपुर में घंटों फंसे रहने के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर हुए रवाना

खबरे |

खबरे |

मणिपुर: बिष्णुपुर में घंटों फंसे रहने के बाद राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर हुए रवाना
Published : Jun 29, 2023, 5:09 pm IST
Updated : Jun 29, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

गांधी का काफिला क्षेत्र में राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहा था।

इम्फाल: मणिपुर दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिष्णुपुर में घंटों फंसे रहने के बाद चुराचांदपुर जाने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। क्षेत्र में राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहे गांधी के काफिले को राज्य की राजधानी से लगभग 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में पुलिस ने रोक दिया था।

हवाई अड्डे पर एक सूत्र ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने चुराचांदपुर जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। पुलिस और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी हेलीकॉप्टर में उनके साथ थे।’’

सूत्रों ने बताया कि हिंसा प्रभावित मणिपुर की दो दिवसीय यात्रा पर आए कांग्रेस नेता गांधी बिष्णुपुर से इम्फाल हवाई अड्डे पर वापस आए और हेलीकॉप्टर में सवार हुए। गांधी का काफिला क्षेत्र में राहत शिविरों का दौरा करने के लिए चुराचांदपुर जा रहा था।

काफिला रोके जाने पर पुलिस ने दी सफाई

अधिकारियों ने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया, क्योंकि जिस मार्ग पर राहुल गांधी यात्रा कर रहे थे उस पर महिला प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका है और इसलिए एहतियात के तौर पर काफिले को बिष्णुपुर में रुकने का अनुरोध किया गया। 

गौरतलब है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM