कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को टैक्स में छूट देने का किया फैसला

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को टैक्स में छूट देने का किया फैसला
Published : Jun 15, 2023, 4:16 pm IST
Updated : Jun 15, 2023, 4:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

यह फिल्म प्रतिष्ठित दिवंगत लेखक पूर्णचंद्र तेजस्वी की एक लघु कहानी पर आधारित है।

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को कर में छूट देने का फैसला किया है। यह फिल्म प्रतिष्ठित दिवंगत लेखक पूर्णचंद्र तेजस्वी की एक लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक शशांक सोघल ने हाल में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से फिल्म को कर में छूट देने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म को कर में छूट दे दी जिसके बाद फिल्म के टिकट को राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) से छूट मिल जाएगी।

सोघल ने सिद्धरमैया को लिखे पत्र में कहा था, “ फिल्म सांप्रदायिक सद्भावना और एकता का संदेश देती है तथा लोगों ने इसकी तारीफ की है। तेजस्वी के पाठक, प्रशंसक और परिवार के सदस्य चाहते हैं कि फिल्म और इसका संदेश बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचे।” ‘डेयरडेविल मुस्तफा’ को बनाने के लिए जनता से पैसा जुटाया गया था और यह 19 मई को रिलीज की गई थी।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM