Zakir Hussain News: नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन, 2023 में मिला था पद्म विभूषण

खबरे |

खबरे |

Zakir Hussain News: नहीं रहे तबला वादक जाकिर हुसैन, 2023 में मिला था पद्म विभूषण
Published : Dec 16, 2024, 1:13 pm IST
Updated : Dec 16, 2024, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Tabla player Zakir Hussain passes away news in hindi
Tabla player Zakir Hussain passes away news in hindi

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपना पहला संगीत कार्यक्रम 11 साल की उम्र में अमेरिका में ही किया था

Zakir Hussain News In Hindi: तबला वादक जाकिर हुसैन का रविवार को लंबी बीमारी के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पद्मश्री से सम्मानित जाकिर हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपना पहला संगीत कार्यक्रम 11 साल की उम्र में अमेरिका में ही किया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं? उन्होंने अपनी कला का लोहा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनवाया। जीवन में शोहरत हासिल करने के बाद भी उन्होंने सादगी भरा जीवन जीना पसंद किया और जमीन से जुड़े रहे।

परिवार के मुताबिक हुसैन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वहीं हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली है।

जाकिर का जन्म 9 मार्च 1951 इक्यावन को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 अट्ठासी में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड' लॉन्च किया था।

(For more news apart from Tabla player Zakir Hussain passes away News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM