Lifestyle: वजन कम करते हैं समा के चावल

खबरे |

खबरे |

Lifestyle: वजन कम करते हैं समा के चावल
Published : Nov 3, 2024, 5:26 pm IST
Updated : Nov 3, 2024, 5:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Sama rice reduces weight News in hindi
Sama rice reduces weight News in hindi

समा के चावल ग्लूटेन मुक्त और उच्च मात्रा में फाइबर युक्त होते हैं, जो वजन कम करने में मददगार होते हैं।

Lifestyle News In Hindi: समा एक लोकप्रिय मोटा अनाज है, जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। समा के चावल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन जैसे अनेकों खनिज और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। यह कम कार्बोहाइड्रेट और ग्लूटेन- मुक्त अनाज है, जिसके कारण इसको ग्लूटेन असहिष्णुता, टाइप-टू मधुमेह या हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए आदर्श अनाज माना जाता है।

समा चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 50 होता है, जिसके कारण यह मधुमेह पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर की अधिकता रक्त शर्करा को नियंत्रण करने में सहायता करता है और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है, जिससे वजन कम होता है। समा चावल में रेजिस्टेंट स्टार्च (आरएस) की मात्रा अधिक होती है, जिससे आंत के गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है।

साथ ही ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक होता है। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो खून की कमी को दूर करता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, ग्लूटेन- मुक्त और कम कैलोरी के चलते यह वजन कम करने में सहायक होता है।

समा के चावल में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना हितकर होता है।

(For more news apart from Sama rice reduces weight News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM