Navratri Special Snacks:भूख का क्रिस्पी, टैंगी, और हेल्दी सॉल्यूशन, 5 मिनट में बनाएं लो-कैलोरी मखाना रोस्ट चाट

खबरे |

खबरे |

Navratri Special Snacks:भूख का क्रिस्पी, टैंगी, और हेल्दी सॉल्यूशन, 5 मिनट में बनाएं लो-कैलोरी मखाना रोस्ट चाट
Published : Sep 24, 2025, 5:12 pm IST
Updated : Sep 24, 2025, 5:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Crispy, tangy, and healthy solution to hunger, make low-calorie Makhana Roast Chaat in 5 minutes news in hindi
Crispy, tangy, and healthy solution to hunger, make low-calorie Makhana Roast Chaat in 5 minutes news in hindi

यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और व्रत या हेल्दी डाइट के लिए एकदम उपयुक्त है।

Navratri Special Snacks: नवरात्रि में 10 मिनट में बनाएं हेल्दी-टेस्टी मखाना चाट, व्रत में पेट रहेगा भरा और दिल खुश नवरात्रि के दौरान स्वादिष्ट और कम कैलोरी वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं? तो मखाना चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है। इसमें भुने हुए मखाने, ताजी सब्जियां, व्रत वाली हरी चटनी और नींबू का रस मिलाकर एक अनोखा स्वाद आता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और व्रत या हेल्दी डाइट के लिए एकदम उपयुक्त है। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कि आप कैसे झटपट मखाना चाट बना सकते हैं।

सामग्री: (Navratri Special Snacks Recipe) 

- 2 कप मखाने
- 1/2 कप दही (फेटा हुआ)
- 1 उबला हुआ आलू (कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 चम्मच सेंधा नमक
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
- अनार के दाने (गार्निश के लिए)

बनाने का तरीका: 

- सबसे पहले मुट्ठी भर मूंगफली को क्रिस्पी होने तक सूखा भून लें. जब वो अच्छे से भुन जाएं तो उन्हें अलग रख दें. अब थोड़े से घी में मखानों को हल्का और कुरकुरा होने तक भूनें.

- एक ब्लेंडर में हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली मिलाएं. एक चम्मच दही, एक चुटकी सेंधा नमक और थोड़ा पानी डालें. हरी चटनी बनाने के लिए इसे स्मूद होने तक ब्लेंड करें. 

- एक बड़े कटोरे में बारीक कटा हुआ खीरा, टमाटर (अगर व्रत में खाते हों तो), उबले आलू और हरी मिर्च डालें. ताजा नींबू का रस निचोड़ें, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और सेंधा नमक डालें. एक मुट्ठी कटा हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं. 

- अब भुने हुए मखाने और मूंगफली डालें. हरी चटनी छिड़कें और अच्छी तरह मिलाएं. आपकी मसालेदार, तीखी और क्रिसपी मखाना भेल परोसने के लिए तैयार है.

मखाना चाट के फायदे (Navratri Special Snacks Recipe)

मखाना चाट एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है।

मखाना चाट कम कैलोरी वाला नाश्ता है।

मखाना चाट पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

मखाना चाट व्रत या हेल्दी डाइट के लिए एकदम उपयुक्त है।

(For more news apart from Crispy, tangy, and healthy solution to hunger, make low-calorie Makhana Roast Chaat in 5 minutes news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM