World Heart Day 2025: आज World Heart Day, जानें कैसे रखे अपने दिल को सेहतमंद

खबरे |

खबरे |

World Heart Day 2025: आज World Heart Day, जानें कैसे रखे अपने दिल को सेहतमंद
Published : Sep 29, 2025, 1:29 pm IST
Updated : Sep 29, 2025, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Today is World Heart Day, learn how to keep your heart healthy news in hindi
Today is World Heart Day, learn how to keep your heart healthy news in hindi

डॉक्टर रोजाना 4 खास फलों के सेवन की सलाह देता है, जो दिल की सेहत में सुधार लाने में मदद करते हैं।

World Heart Day 2025: वर्ल्ड हार्ट डे हर साल 29 सितंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दिल की बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दिल की बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए, हमें अपने दिल की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। हार्ट हेल्थ के लिए हमें अपनी डाइट में बदलाव करने की जरूरत है, जिससे हम दिल को स्वस्थ रख सकें। डॉक्टर एंड्रयू फ्रीमैन के अनुसार, जो लोग अधिक फल और सब्जियां खाते हैं उन्हें हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या कम होती है। फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे फोलेट, पोटैशियम और विटामिन सी हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। फोलेट स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट्स हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोजाना फल खाने से शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइटोकैमिकल्स मिलते हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर रोजाना 4 खास फलों के सेवन की सलाह देता है, जो दिल की सेहत में सुधार लाने में मदद करते हैं।

एवोकाडो

op'k

AI Generated Image

एवोकाडो में हेल्दी फैट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो LDL कोलेस्ट्रॉल को कम और HDL को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल की सेहत बेहतर होती है। एवोकाडो वजन कम करने के लिए भी एक अच्छा विकल्प है, और अक्सर लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

'op;o

AI Generated Image

सेब में फाइबर, विटामिन सी और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। रोजाना सेब खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। सेब एक पोर्टेबल और स्वस्थ नाश्ता विकल्प है, और डॉक्टर भी अक्सर इसके सेवन की सलाह देते हैं।

अंगूर

lkklkk

AI Generated Image

खट्टे-मीठे अंगूरों में रिस्वेराट्रोल और एंथोसायनिन जैसे फाइटोकैमिकल्स पाए जाते हैं, ये कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करके सूजन घटाते हैं. अंगूर को अगर हम रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो ये सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को भी कम करता है. ब्ल्ड प्रेशर कंट्रोल में रहता है तो दिल से जुड़ी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी

'p

AI Generated Image

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल हैं जो दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं. ये सूजन और धमनियों में प्लाक बनने के प्रोसेस स्लो करते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार, इन फलों का सेवन टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम के जोखिम को घटाने में काम आता है। अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी को अपनी थाली का हिस्सा बनाना फायदेमंद होता है।

(For more news apart from Today is World Heart Day, learn how to keep your heart healthy news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM