मोटे अनाज का उत्पादन करे किसान : ए. पी.पाठक

खबरे |

खबरे |

मोटे अनाज का उत्पादन करे किसान : ए. पी.पाठक
Published : Mar 16, 2023, 3:57 pm IST
Updated : Mar 16, 2023, 3:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Farmers should produce coarse grains: a. P. Pathak
Farmers should produce coarse grains: a. P. Pathak

किसानों से बात करते हुए पाठक ने कहा मोटे अनाज ना सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

Patna: पूर्व नौकरशाह और भाजपा नेता ने चम्पारण के किसानो से मुलाक़ात की।अपने "चम्पारण चरन" कार्यक्रम के तहत ए. पी.पाठक लगातार चम्पारण भ्रमण कर रहे हैं जिसमे वो किसानों, महिलाओं और युवाओं से लगातार संवाद स्थापित करते हैं और इसी सिलसिले के तहत उन्होंने किसानों से संवाद किया।जिसमें उन्होंने किसानों से मोटे अनाज के फायदे गिनाए और उनसे ज्यादा से ज्यादा मोटे अनाज उगाने का आग्रह किया।

किसानों से बात करते हुए पाठक ने कहा मोटे अनाज ना सिर्फ स्वास्थ्यवर्धक हैं बल्कि हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। पूरे देश मे मिलेट्स की मांग बढ़ रही है।मिलेट्स शुगर,ब्लूडप्रेसर और इनकी जैसी लगभग 30 बीमारियों से लड़ने में कारगर है। इसलिए पूरे देश मे मिलेट्स की जरूरत हैं।देश वासियों तक चम्पारण के मोटे अनाज पहुँचने चाहिए।इसके अलावा उन्होंने किसान रथ एप के बारे में भी बात की और किसानों को बताया  किसान अब अपने अनाज किसान रथ एप के माध्यम से देश मे कहीं भी बेच सकते हैं।सरकार ने किसानों के लिए जो सुविधाएं दी हैं उसके बारे में भी पाठक ने बात की।

आपको बता दें मोदी सरकार ने 2022 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया था।प्रधानमंत्री ने लोगो से अपने भोजन में मोटे अनाज के प्रयोग की भी सलाह दी थी।पाठक चम्पारण के लोगो से लगातार संवाद करते हैं और सरकार की उन योजनाओं को लोगो तक लाने का प्रयास करते हैं जिनके बारे में लोगो को बहुत कम पता होता है। आपको बता दें पाठक ने पिछले डेढ़ दशक से चम्पारण में बाबू धाम ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व काम किये हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM