पंजाबी गायक मूसेवाला के माता-पिता से मिलने उनके घर गए नवजोत सिंह सिद्धू

खबरे |

खबरे |

पंजाबी गायक मूसेवाला के माता-पिता से मिलने उनके घर गए नवजोत सिंह सिद्धू
Published : Apr 3, 2023, 4:21 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 4:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Navjot Singh Sidhu visits Punjabi singer Moosewala's parents at their home
Navjot Singh Sidhu visits Punjabi singer Moosewala's parents at their home

मूसेवाला की पिछले साल 29 मई को मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से मिलने के लिए पंजाब के मानसा जिले में स्थित उनके आवास पर गए। पंजाब के पटियाला स्थित अपने आवास से रवाना होने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धू अपराह्न करीब सवा दो बजे मानसा स्थित मूसेवाला के गांव पहुंचे। उनके साथ पार्टी के कुछ नेता भी थे।

क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में करीब 10 महीने की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आये थे। उल्लेखनीय है कि शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह सिद्धू मूसेवाला के तौर पर लोकप्रिय थे।

मूसेवाला दिसंबर 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे, जब सिद्धू पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख थे। मूसेवाला ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वर्ष 1988 के ‘रोडरेज’ मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा एक साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने पटियाला की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वे पिछले महीने पंजाब विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर भी बैठे थे। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM