खरगे ने रजनी पाटिल के निलंबन मामले पर सभापति को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया

खबरे |

खबरे |

खरगे ने रजनी पाटिल के निलंबन मामले पर सभापति को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया
Published : Apr 6, 2023, 5:34 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 5:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Kharge lodged a protest by writing a letter to the Chairman on Rajni Patil's suspension case
Kharge lodged a protest by writing a letter to the Chairman on Rajni Patil's suspension case

खरगे ने यह आरोप भी लगाया कि इस कदम से एक समर्पित महिला सांसद का अपमान हो रहा है।

New Delhi: राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पार्टी की सांसद रजनी पाटिल का निलंबन मानसून सत्र तक बढ़ाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि उनका यह कदम संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं का उल्लंघन है।

खरगे ने यह आरोप भी लगाया कि इस कदम से एक समर्पित महिला सांसद का अपमान हो रहा है।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘मैं आपकी ओर से रजनी पाटिल का निलंबन मानसून सत्र तक बढ़ाए जाने से आहत हूं। आपको याद होगा कि आज सुबह 13 दलों के सदन के नेताओं ने आपसे मिलकर आग्रह किया था कि रजनी पाटिल का निलंबन रद्द किए जाए। लेकिन आपने इस सामूहिक आग्रह को नजरअंदाज कर दिया।’’

खरगे ने दावा किया कि रजनी का निलंबन बजट सत्र से आगे तक बढ़ाया जाना प्रक्रियाओं और संसदीय परंपराओं का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, ‘‘रजनी पाटिल के प्रति जो व्यवहार हो रहा है वह एक समर्पित महिला सांसद का अपमान है। इस स्थिति में मैं अपनी ओर से नाराजगी जताना चाहता हूं। मेरे पार्टी के सहयोग और 19 विपक्षी दल भी इस संसदीय कदाचार को लेकर मेरी इस भावना को साझा करते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल की उच्च सदन की सदस्यता से निलंबन अवधि को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट मिलने तक बृहस्पतिवार को बढ़ा दिया गया । उच्च सदन में सभापति जगदीप धनखड़ ने इसकी घोषणा की।

पाटिल को राज्यसभा की कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए बजट सत्र की शेष बैठकों से 10 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM