Punjab Weather: पंजाब में शीतलहर का कहर; घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
Punjab Weather: पंजाब में शीतलहर का कहर! घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
Published : Jan 6, 2026, 12:09 pm IST
Updated : Jan 6, 2026, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Orange alert issued for dense fog in punjab
Orange alert issued for dense fog in punjab

पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि रातें ठंडी बनी हुई हैं।

Punjab Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज (मंगलवार) से 9 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम के पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा और फरीदकोट 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे स्थान रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को धूप खिलने से तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन पटियाला में दिन ठंडा रहा। बठिंडा में घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई। दिन का टेम्परेचर 14.6 डिग्री से 20.7 डिग्री के बीच रहा। सबसे ज़्यादा टेम्परेचर श्री आनंदपुर साहिब में रिकॉर्ड किया गया।

आज प्रदेश के 18 ज़िलों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जबकि छह ज़िलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हुआ है और उत्तर-पश्चिम भारत में ऊपरी स्तरों पर तेज़ रफ्तार जेट हवाएं चल रही हैं। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

(For more news apart from Orange alert issued for dense fog in punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM