नवी मुंबई में व्यक्ति ने पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या , गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

नवी मुंबई में व्यक्ति ने पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या , गिरफ्तार
Published : Apr 3, 2023, 3:02 pm IST
Updated : Apr 3, 2023, 3:03 pm IST
SHARE ARTICLE
Man stabbed wife to death in Navi Mumbai, arrested
Man stabbed wife to death in Navi Mumbai, arrested

घटना में बुरी तरह घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ठाणे (महाराष्ट्र) : नवी मुंबई में 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर पर पत्नी से विवाद के बाद उसकी चाकू घोंपकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीबीडी पुलिस थाने से एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात को सीबीडी बेलापुर के सेक्टर चार में यह घटना हुई और आरोपी को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी और ऐसी ही किसी बात पर विवाद होने के बाद आरोपी ने रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से वार किये। घटना में बुरी तरह घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और मृतका राजविनकौर (32) का शव घर में खून से लथपथ मिला।. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM