ओडिशा के क्योंझर में लगी आग, 69 दुकानें जलीं

खबरे |

खबरे |

ओडिशा के क्योंझर में लगी आग, 69 दुकानें जलीं
Published : Apr 4, 2023, 10:47 am IST
Updated : Apr 4, 2023, 10:47 am IST
SHARE ARTICLE
Odisha's Keonjhar fire, 69 shops gutted
Odisha's Keonjhar fire, 69 shops gutted

आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है।

क्योंझर (ओडिशा) : ओडिशा के क्योंझर शहर में एक बाजार में आग लग जाने से 69 दुकानें जल कर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्योंझर के तहसीलदार आशीष महापात्रा ने बताया कि सोमवार शाम को दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं।

उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन पानी की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आग को अंतत: 7-8 घंटे की मशक्कत के बाद बुझा लिया गया।

उन्होंने कहा कि नुकसान के आकलन की प्रक्रिया जारी है। क्योंझर के उपजिलाधिकारी रामचंद्र किस्कू ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है।.

 

Location: India, Odisha, Bhubaneswar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM