दंगाई नहीं बच पाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : CM ममता बनर्जी

खबरे |

खबरे |

दंगाई नहीं बच पाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : CM ममता बनर्जी
Published : Apr 4, 2023, 5:50 pm IST
Updated : Apr 4, 2023, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Rioters will not be able to escape, strict action will be taken against them: Mamata
Rioters will not be able to escape, strict action will be taken against them: Mamata

ममता ने कहा, ‘‘हुगली और हावड़ा में हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है।

दीघा (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह दंगाइयों को बच कर भागने नहीं देंगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मेदिनीपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा करा कर भगवान राम के नाम को बदनाम किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुगली और हावड़ा जिलों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

ममता ने कहा, ‘‘हुगली और हावड़ा में हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने बंगाल में हिंसा के लिए अन्य राज्यों से गुंडों को लाया, जो हमारी संस्कृति में नहीं है।’’ उन्होंने कहा,‘‘वे एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा कर हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं। लेकिन दंगाइयों का कोई धर्म नहीं है, वे महज राजनीतिक गुंडे हैं। मैं हर किसी से शांति बरतने की अपील करती हूं।’’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा का कहना है कि यदि पार्टी बिहार में सत्ता में आती है, तो यह दंगाइयों को उल्टा लटका देगी। तो फिर, वह अपने उन गुंडों के लिए ऐसा क्यों नहीं कर रही, जो बंगाल में संकट पैदा कर रहे हैं? पुण्य का काम घर से ही शुरू होता है।’’

शाह ने बिहार के नवादा जिले में हाल में एक रैली में कहा था कि अगर बिहार में 2025 में भाजपा की सरकार बनती है, तो दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा। बिहार में भी राम नवमी के त्योहार के दौरान साम्प्रदायिक झड़पें हुई थीं।

ममता ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘बाम’ (वाम दल) और ‘राम’ ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हाथ मिला लिए हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM