महाराष्ट्र : पत्नी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को अदालत ने किया बरी

खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : पत्नी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति को अदालत ने किया बरी
Published : Apr 11, 2023, 5:27 pm IST
Updated : Apr 11, 2023, 5:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Court acquits husband accused of torturing wife and abetting her suicide
Maharashtra: Court acquits husband accused of torturing wife and abetting her suicide

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से ऐसा कोई पुख्ता और विश्वसनीय सबूत पेश नहीं किया गया, ..

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पी एम गुप्ता ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन सुरेश चिकाने के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को साबित करने में विफल रहा है। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को सुनाए गए आदेश की प्रति हाल में उपलब्ध कराई गई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने घर बनाने के लिए कथित तौर पर अपनी पत्नी से पांच लाख रुपये की मांग की थी। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने चार जनवरी 2013 को कीटनाशक का सेवन कर लिया और उसी दिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से ऐसा कोई पुख्ता और विश्वसनीय सबूत पेश नहीं किया गया, जिससे यह साबित हो सके कि आरोपी ने लगातार पैसे की अवैध मांग की थी और इसके लिए उसने अपनी पत्नी को परेशान किया या उसके साथ बुरा सलूक किया। अदालत ने कहा कि वैवाहिक कलह की छोटी-मोटी घटनाओं को दुर्व्यवहार या उत्पीड़न नहीं कहा जा सकता है और यह आत्महत्या करने का कारण नहीं हो सकता है।

आदेश में कहा गया है कि आरोपी से झगड़े के बाद महिला ने कीटनाशक की गोलियां खा लीं और इसकी जानकारी उसे (पति को) दी। इसके बाद आरोपी पत्नी को अस्पताल लेकर गया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।.

आरोपी को बरी करते हुए अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया था और उकसावे के कारण उसने आत्महत्या कर ली।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM