पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे अमित शाह

खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे अमित शाह
Published : Apr 14, 2023, 10:55 am IST
Updated : Apr 14, 2023, 10:55 am IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah will visit West Bengal
Amit Shah will visit West Bengal

नेता ने बताया कि शाह 15 अप्रैल को बंगाली नव वर्ष के दिन दक्षिणेश्वर मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल आएंगे। शाह यात्रा के दौरान एक जनसभा करेंगे और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक ताकत का जायजा लेंगे। शाह ऐसे समय में यह दौरा कर रहे हैं, जब राज्य में अगले महीने पंचायत चुनाव होने हैं और पार्टी अपने संगठनात्मक तंत्र को मजबूत करने की कवायद में जुटी है।

भाजपा की राज्य इकाई के एक नेता ने कहा, ‘‘अमित शाह जी 14 अप्रैल से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनका दोपहर में बीरभूम में एक जनसभा करने और सूरी में जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। वह शाम को शहर आएंगे, राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठनात्मक स्थिति का जायजा लेंगे।’’

नेता ने बताया कि शाह 15 अप्रैल को बंगाली नव वर्ष के दिन दक्षिणेश्वर मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद, गृह मंत्री नयी दिल्ली रवाना होंगे।

शाह का पश्चिम बंगाल दौरा देश की उन 144 लोकसभा सीटों पर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा के ‘प्रवास’ अभियान का हिस्सा है, जिनमें पार्टी 2019 के आम चुनाव में मामूली अंतर से हार गई थी। पार्टी ने 2019 के चुनाव में पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीट में से 18 पर जीत हासिल की थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM