जोहान्सबर्ग में टाउनशिप में 10 लोगों की हत्या कर दी गई और 10 लोग घायल हैं, ये आंकड़ा बढ़ सकता है।
Gun Attack Johannesburg: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप इलाके में अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान और हमले के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। ( 10 people dead in mass shooting in Johannesburg, South Africa news in hindi)
रविवार को जोहान्सबर्ग के पास बेक्कर्सडाल इलाके में बंदूकधारी हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, यह हमला जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में स्थित एक टाउनशिप में हुआ, जिसमें हमलावरों ने सड़क पर चल रहे लोगों पर पीछे से गोलियां चलाईं। इस महीने यह दक्षिण अफ्रीका में दूसरी बड़ी सामूहिक गोलीबारी की घटना है।
गौटेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मृतक कौन हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों को हमलावरों ने सड़क पर चलते समय गोली मार दी। हमले के पीछे की मंशा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
यह घटना बेक्कर्सडाल इलाके में हुई, जो देश की प्रमुख सोने की खदानों के पास स्थित एक गरीब क्षेत्र है। पुलिस ने यह भी बताया कि जहां गोलीबारी हुई, वहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में बंदूकधारियों ने हमला किया था, जिसमें तीन साल के एक बच्चे सहित 12 लोग मारे गए थे।
(For more news apart from 10 people dead in mass shooting in Johannesburg,South Africa news in hindi ,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)