कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, किया 41 और उम्मीदवारों का एलान

खबरे |

खबरे |

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, किया 41 और उम्मीदवारों का एलान
Published : Apr 6, 2023, 12:07 pm IST
Updated : Apr 6, 2023, 12:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress announces second list of 41 more candidates for Karnataka assembly elections
Congress announces second list of 41 more candidates for Karnataka assembly elections

कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। 

New Delhi: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी  कमर कस ली है। चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा एलान किया है।  बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 41 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है।

पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं, हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी।

कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM