सेल्फी विवाद में एक बार फिर बढ़ीं पृथ्वी शॉ की मुश्किलें

खबरे |

खबरे |

सेल्फी विवाद में एक बार फिर बढ़ीं पृथ्वी शॉ की मुश्किलें
Published : Apr 14, 2023, 3:20 pm IST
Updated : Apr 14, 2023, 3:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Prithvi Shaw's troubles once again increased in the selfie controversy
Prithvi Shaw's troubles once again increased in the selfie controversy

सपना गिल ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

मुंबई: आईपीएल के 16वें सीजन के बीच में ही पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेल्फी विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने पृथ्वी शॉ समेत 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने दो पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी ठीक से नहीं करने पर नोटिस दिया है।

दरअसल, फरवरी के महीने में पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए मुंबई के एक होटल में गए थे। वहां सेल्फी लेने को लेकर शॉ की सपना गिल से बहस हो गई। दोनों के बीच झड़प का वीडियो भी सामने आया था।

पृथ्वी शॉ ने आरोप लगाया था कि जब उन्होंने फोटो लेने से मना किया तो सपना गिल और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने सपना और उसके एक दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं सपना गिल ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने पृथ्वी शॉ पर छेड़खानी और बैट से पिटाई करने का आरोप लगाया था। इसी याचिका के आधार पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ समेत 11 लोगों को नोटिस भेजा है. आईपीएल के 16वें सीजन में शॉ का बल्ला शांत है। उन्होंने 4 मैचों में 8.50 की औसत से सिर्फ 15 रन बनाए हैं।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM