HDFC बैंक का ग्राहकों को कर्ज 17 प्रतिशत बढ़कर 16 लाख करोड़ रुपये पर

खबरे |

खबरे |

HDFC बैंक का ग्राहकों को कर्ज 17 प्रतिशत बढ़कर 16 लाख करोड़ रुपये पर
Published : Apr 4, 2023, 11:01 am IST
Updated : Apr 4, 2023, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
HDFC Bank's loan to customers increased by 17 percent to Rs 16 lakh crore
HDFC Bank's loan to customers increased by 17 percent to Rs 16 lakh crore

बैंक के अनुसार, घरेलू खुदरा कर्ज मार्च, 2022 की तुलना में 21 प्रतिशत और दिसंबर, 2022 की तुलना में करीब पांच प्रतिशत बढ़ा।

New Delhi: निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का ग्राहकों को दिया जाने वाला कर्ज मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के अंत में 16.9 प्रतिशत बढ़कर 16 लाख करोड़ रुपये रहा।

एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही में बैंक का ग्राहकों पर बकाया कर्ज 13.6 लाख करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर बैंक की वृद्धि 6.2 प्रतिशत रही। दिसंबर, 2022 तिमाही में कर्ज राशि 15.06 लाख करोड़ रुपये थी।

बैंक के अनुसार, घरेलू खुदरा कर्ज मार्च, 2022 की तुलना में 21 प्रतिशत और दिसंबर, 2022 की तुलना में करीब पांच प्रतिशत बढ़ा।

वाणिज्यिक और ग्रामीण बैंक कर्ज 31 मार्च, 2022 की तुलना में करीब 30 प्रतिशत और दिसंबर, 2022 की तुलना में 9.5 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी और अन्य थोक कर्ज 31 मार्च, 2022 की तुलना में करीब 12.5 प्रतिशत और दिसंबर, 2022 के मुकाबले लगभग 4.5 प्रतिशत बढ़ा। बैंक की कुल जमा राशि 31 मार्च, 2023 को बढ़कर 18.83 लाख करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 15.59 लाख करोड़ रुपये थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM